Honor 400 Pro 5G: आजकल smartphones की दुनिया में रोज नए बदलाव हो रहे हैं और हर कंपनी अपने नए फोन से लोगों को हैरान कर रही है।

Honor भी इस रेस में पीछे नहीं है और जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Honor 400 Pro 5G भारत में लॉन्च कर सकता है।
इस फोन में कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनकी चर्चा हम इस blog में करेंगे।
Honor 400 Pro 5G की launch Date
Honor 400 Pro 5G को globally 22 मई 2025 को launch किया गया था। हालांकि, भारत में इसकी launch date को लेकर अभी तक कोई official घोषणा नहीं हुई है।
कई रिपोर्ट्स का कहना है कि यह फोन जल्द ही भारत में launch हो सकता है। आपको बता दें कि Honor 400 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 chipset के साथ कई और premium features दिए गए हैं, जो इसे एक powerful फोन बनाते हैं।
Honor 400 Pro 5G के features
Honor 400 Pro 5G के specifications काफी शानदार हैं।
Display- फोन में 6.7 इंच का AMOLED display है जो 120Hz refresh rate के साथ आता है।
Camera- इसमें 200MP का main camera, 50MP का telephoto lens और 12MP का ultrawide lens दिया गया है। सेल्फी के लिए, इसमें 50MP का front camera है। यह phone Android 15 पर based MagicOS 9 के साथ आता है।
Battery- इसके अलावा इसमें 5300mAh की powerful battery है, जो 100W wired charging और 50W wireless charging को support करती है।
Storage– Phone में 12GB RAM और 256GB/512GB तक की storage मिलती है। यह फोन Lunar Grey, Tidal Blue और Midnight Black जैसे colors में उपलब्ध होगा।
Honor 400 Pro 5G Price
अभी तक Honor 400 Pro 5G की official Indian price सामने नहीं आई है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स और global pricing के आधार पर इसकी संभावित कीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹41,999 के आसपास हो सकती है। यह price 12GB RAM और 256GB storage वाले variant के लिए हो सकती है।