भारत की सड़कों पर राज करने वाली Mahindra New Bolero अब बिलकुल नए अंदाज़ में आने वाली है। जी हाँ, 2025 में लॉन्च होने वाली नई बोलेरो के चर्चे हर तरफ हैं। तो चलिए, जानते हैं कि इस नई Bolero में क्या कुछ ख़ास होने वाला है।

New Mahindra Bolero Specifications
Design
सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में देखने को मिलेगा। नई Bolero का डिज़ाइन अब पहले से ज़्यादा मॉडर्न और आकर्षक होगा। इसमें आपको नई ग्रिल, स्टाइलिश LED हेडलैंप्स और नए बंपर देखने को मिलेंगे।
इसका बॉक्सी डिज़ाइन बना रहेगा, जो इसे एक दमदार SUV लुक देता है। पीछे की तरफ टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसके क्लासिक लुक को बनाए रखेगा।
Engine और Perormance
नई बोलेरो में परफॉरमेंस का भी ख़ास ख्याल रखा गया है। उम्मीद है कि इसमें मौजूदा 1.5-लीटर का दमदार mHAWK डीज़ल इंजन मिलेगा, जो अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है। यह गाड़ी Manual Transmission के साथ आएगी।
Features और Safety
अंदर से भी नई बोलेरो आपको निराश नहीं करेगी। इसमें एक बड़ा Touchscreen Infotainment System, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Automatic Climate Control
जैसे मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के मामले में भी यह पहले से बेहतर होगी, जिसमें 6 एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।
Mahindra New Bolero Price और Launch
माना जा रहा है कि महिंद्रा इस नई बोलेरो को अगस्त 2025 में पेश कर सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख से 12.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। अपने नए लुक और शानदार फीचर्स के साथ, नई बोलेरो एक बार फिर बाज़ार में धूम मचाने के लिए तैयार है।